[ ब्रेकिंग न्यूज़ / गंभीर आरोप ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश,लखनऊ ✍️
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन अभी चंद दिनों पूर्व ही डीसीपी अमित कुमार आनंद द्वारा किया गया था, लेकिन अब यह निर्माण भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी के आरोपों के घेरे में आ गया है। स्थानीय ग्रामीणों के दावों ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
सिसेंडी गांव के लोगों का आरोप है कि जिस भूमि पर पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है, वह गाटा संख्या 808 की सरकारी भूमि है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार, यह जमीन सुरक्षित श्रेणी में दर्ज बताई जा रही है। जानकारों का तर्क है कि सुरक्षित श्रेणी की भूमि पर बिना ग्राम पंचायत के प्रस्ताव और शासन की विधिवत संस्तुति के कोई भी पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता।
जनता मांग रही है जवाब: क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर बिना स्पष्ट राजस्व प्रक्रिया के पुलिस विभाग ने यहाँ निर्माण कैसे करा दिया? जनता अब सीधे डीसीपी अमित कुमार आनंद से जवाब मांग रही है। लोगों का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाली संस्थाएं ही अवैध निर्माण या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों में घिरेंगी, तो समाज में न्याय का क्या संदेश जाएगा?
फिलहाल इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। चर्चा यह भी है कि क्या इस निर्माण के लिए राजस्व विभाग से एनओसी ली गई थी या नहीं? अब देखना यह है कि आरोपों की जांच होती है या मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा।
"निष्पक्ष जांच, जनता की आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments