[ अपराध एवं गिरफ्तारी / जाली मुद्रा ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में जाली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में नकली नोट जमा करने पहुँचा था, जहाँ बैंक मैनेजर की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से जाली नोटों के साथ लाखों की संदिग्ध नकदी बरामद की है।
घटना देवा रोड स्थित सिराज कॉम्प्लेक्स की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की है। आरोपी सौरभ कुमार शुक्ला (निवासी गोंडा) बैंक में 33,000/- रुपये जमा करने पहुँचा था। कैश काउंटर पर जांच के दौरान बैंक कर्मियों ने पाया कि जमा किए जा रहे नोटों में से 500-500 के 14 नोट जाली हैं। शाखा प्रबंधक सुमित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बरामदगी और संदिग्ध नकदी: पुलिस ने आरोपी के पास से 14 अदद जाली नोट (7,000 रुपये मूल्य) के अलावा 26,000 रुपये और उसकी जामा तलाशी से 2,35,000 रुपये की भारी नकदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
चिनहट पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि जाली नोटों की खेप कहाँ से आई और लखनऊ में इसे कहाँ खपाया जाना था। आरोपी के विरुद्ध धारा 179बी बीएनएस के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।
"राजधानी की हर हलचल, सबसे तेज - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments