[ एनकाउंटर / त्वरित कार्रवाई / विकासनगर ]
ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार देखने को मिला है। विकासनगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टेढ़ी पुलिया के पास घेराबंदी कर, कल एक युवती से छेड़खानी और उस पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर ऑटो चालक सनी यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला:
पकड़ा गया आरोपी सनी यादव पेशे से ऑटो चालक है। उसने बीते कल एक युवती के साथ सरेराह छेड़खानी की थी। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विकासनगर पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र की महिलाओं और आम जनता ने राहत की सांस ली है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बदमाशों को कमिश्नरेट पुलिस का यह साफ और कड़ा संदेश है।
"अपराधियों पर वज्रपात, बहू-बेटियों को सुरक्षा - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments