Breaking News

मोहर्रम को लेकर थाना ललिया में पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना ललिया परिसर में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रांत नागरिकों, ताजियादारों, ग्राम प्रधानों, मौलवियों, डीजे संचालकों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को मोहर्रम पर्व से संबंधित शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही जुलूसों के निर्धारित मार्गों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सभी लोगों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments