Breaking News

विश्व रक्तदान दिवस पर रेड क्रॉस सोसायटी का रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रहित

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, बलरामपुर द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त केंद्र में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा एवं चर्चित ब्लडमैन आलोक अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर आलोक अग्रवाल ने अपना 40वां रक्तदान, वैभव त्रिपाठी ने 45वां, हिमांशु मणि दीक्षित ने 59वां, रवि गुप्ता ने 16वां तथा आशीष अग्रवाल ने 21वां रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आलोक अग्रवाल ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करती है। वहीं संदीप उपाध्याय ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. आकांक्षा शुक्ला, सी.पी. श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, सोनम तिवारी, अंजली सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुन्दर एवं हिमांशु तिवारी सहित ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments