स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को पीड़िता की तहरीर पर प्रेम प्रसंग के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने, शादी के लिए दबाव डालने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में नामजद अभियुक्त आसिफ एवं आरिफ को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष वांछित अभियुक्त अतीक पुत्र भूरे की तलाश की जा रही थी।
17 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तिलहर पुलिस ने बिलहेरी मोड़ के पास से अभियुक्त अतीक (24 वर्ष) निवासी मोहल्ला धर्मपुर कंजा, कस्बा एवं थाना तिलहर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक हरकिशोर मौर्य, कांस्टेबल अमित कुमार एवं कांस्टेबल कमल धामा शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments