जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना बाजार खाला पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए दो परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी।
बिलौचपुरा निवासी इरफ़ान की 8 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई थी, जिससे परिवार बेहद परेशान था। वहीं गुफरान का 9 वर्षीय पुत्र अल्तमश भी कई घंटों से गायब था, जिसके चलते परिजनों की चिंता बढ़ गई थी।
गुमशुदगी की सूचना मिलते ही थाना बाजार खाला पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और प्रभावी प्रयासों के चलते दोनों मासूम बच्चों को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल लौट आया। जिन घरों में चिंता और मायूसी थी, वहां फिर से बच्चों की किलकारियां गूंजने लगीं।
परिजनों ने बाजार खाला पुलिस की सराहना करते हुए विशेष रूप से उपनिरीक्षक आशुतोष का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उनके बच्चे सुरक्षित वापस मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments