स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जरियनपुर सीएचसी में टीकाकरण, एक्स-रे एवं दवा वितरण कक्षों का जायजा लिया तथा मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में कूलर, रेफ्रिजरेटर, सोलर सिस्टम लगाने और परिसर की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जरियनपुर में प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर ताला बंद मिलने और अधिकांश कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। केंद्र पर केवल गार्ड, वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट मौजूद मिले, जबकि मरीज और तीमारदार दवा मिलने का इंतजार करते पाए गए।
मरीजों ने समय पर दवा न मिलने और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दवाओं के स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments