स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। थाना तिलहर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बांस की लाठी और एक लोहे की रॉड बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को वादी अर्जुन सिंह निवासी अम्बेडकर गौटिया, मौजमपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामगोपाल सहित छह लोगों ने उनके पिता नेकपाल सिंह के साथ लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से मारपीट की। इस संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 299/26 पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन लाठी एवं लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामगोपाल (27 वर्ष) और कृष्ण गोपाल (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला निजामगंज, तिलहर को बंधा रोड स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान रामगोपाल के पास से बांस की लाठी तथा कृष्ण गोपाल के पास से लोहे की रॉड बरामद हुई। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक देवेश कुमार, उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, हेड कांस्टेबल भारतमणि एवं कांस्टेबल शरद यादव शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments