स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
विनोबा सेवा आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी गई जानकारी
शाहजहाँपुर, 15 जून 2026। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर के तत्वावधान में "विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस" के अवसर पर विनोबा सेवा आश्रम, बरतारा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक श्री रमेश भैया ने की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं सम्मानजनक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी श्री अनिल कुमार वर्मा ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा, प्रताड़ना या दुर्व्यवहार होने पर उन्हें कानून के तहत सहायता प्राप्त करने का पूरा अधिकार है।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, पात्र व्यक्तियों को मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान तथा लोक अदालतों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
साथ ही प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5235 की जानकारी भी प्रदान की गई।
विनोबा सेवा आश्रम के प्रबंधक श्री ब्रह्मदेव ने भी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में श्री ब्रह्मदेव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अंजलि, डॉ. संजीव सहित आश्रम के वृद्धजन एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments