Breaking News

संडीला से लखनऊ तक मेट्रो विस्तार की तैयारी, बाहरी इलाकों को जोड़ने की बड़ी योजना पर मंथन

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित योजना के तहत संडीला, बीकेटी, इटौंजा और उन्नाव जैसे बाहरी क्षेत्रों को भविष्य के मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की कवायद की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 10 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। यदि योजना को अंतिम स्वीकृति मिलती है तो संडीला सहित आसपास के लाखों लोगों को राजधानी तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

प्रस्तावित विस्तार से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे रोजाना लखनऊ आने-जाने वाले लोगों का समय बचेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा रियल एस्टेट क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो संडीला, बीकेटी, इटौंजा और उन्नाव जैसे क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी और राजधानी लखनऊ का यातायात नेटवर्क और अधिक आधुनिक एवं सशक्त बन सकेगा।

हालांकि, परियोजना को लेकर अभी अंतिम स्वीकृति और विस्तृत कार्ययोजना का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments