Breaking News

एलडीए और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध निर्माण का बोलबाला, मानकों को ताक पर रखकर बन रही कमर्शियल मार्केट

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। "मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं" का नारा देने वाली नवाबों की नगरी में इन दिनों लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध निर्माण का खेल जोरों पर है।

ताजा मामला विक्टोरिया स्ट्रीट क्षेत्र का है, जहां नियमों को दरकिनार कर बड़े पैमाने पर कमर्शियल मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह निर्माण कार्य पाटा नाला पुलिस चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है और न ही भविष्य की यातायात व्यवस्था को लेकर कोई ठोस योजना बनाई गई है।

बिना पार्किंग व्यवस्था के खड़ी की जा रही इमारत

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन में पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। घनी आबादी वाले इलाके में बिना पार्किंग के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनने से भविष्य में गंभीर यातायात समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र में इस निर्माण को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Post a Comment

0 Comments