स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
तिलहर, 16 जून 2026। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद तिलहर में योग पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल एवं मिनी शर्मा ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के स्वास्थ्य लाभों और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई।
शिविर में प्रतिभागियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया गया, जिससे आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर प्रधान लिपिक अयूब हुसैन, निर्माण सहायक अरविंद कुमार, सहायक मोहम्मद ओवैस, रजनीश, इदरीश, चौकीदार वकार खान, ठेकेदार सुनील कुमार शर्मा तथा योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments