![]() |
| डॉ अपर्णा त्रिपाठी |
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए वाणिज्य विभाग की डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) नामित किया गया है।
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेशानुसार यह नियुक्ति छात्रवृत्ति प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से की गई है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार डॉ. अपर्णा त्रिपाठी छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन एवं अन्य संबंधित प्रक्रियाओं में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों का निष्पादन करेंगी। उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति कार्यों के लिए वाणिज्य विभाग के प्रो. कमलेश गौतम को पहले से नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र हित विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है।
डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को नवीन दायित्व मिलने पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments