ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ थाना पचपेड़वा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ताजिया मार्गों, विसर्जन स्थलों, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि ताजिया विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, ताजियादारों और गणमान्य लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा संबंधित थाना पुलिस को देने की अपील की गई।
जिला प्रशासन ने कहा कि मोहर्रम पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments