Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 143 जोड़ों का विवाह सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 06 जुलाई 2026। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को सूरज मैरिज लॉन, पुवायां में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 143 नवयुगलों का विधि-विधान के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुवायां विधायक श्री चेतराम रहे, जबकि राज्यसभा सांसद श्री मिथलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री के.सी. मिश्रा, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षगण, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुवायां, बण्डा, खुटार एवं सिंधौली के खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका परिषद पुवायां, नगर पंचायत बण्डा एवं खुटार के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिला समाज कल्याण कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments