स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में भूजल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक "भूजल सप्ताह" मनाया जाएगा। इस वर्ष अभियान का मुख्य विषय "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" निर्धारित किया गया है।
मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के सभी संबंधित विभागों, ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों, नगर निगम एवं विकास प्राधिकरणों को सात दिवसीय सघन जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
अभियान के दौरान जनपद, तहसील, विकास खंड एवं नगर निकाय स्तर पर जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण, भूजल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन तथा भूजल के संतुलित उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा अभियान की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन एवं भूगर्भ जल विभाग, बरेली को उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाते हुए वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा भूजल संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments