✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
हथौड़ा में बनेगा नया तहसील परिसर, बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं के साथ पार्किंग और खुली जगह की होगी व्यवस्था
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को हथौड़ा में 1544.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सदर तहसील के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वित्त मंत्री ने बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि नए तहसील भवन के निर्माण से आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी। सदर एवं ददरौल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन भी अधिक सुगम होगा। नए परिसर में पर्याप्त पार्किंग और खुली जगह की व्यवस्था से लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने निर्माण स्थल उपलब्ध कराने और उसे निर्माण योग्य बनाने के लिए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए।
वित्त मंत्री ने कहा कि सैटेलाइट बस अड्डे के संचालन से सीतापुर, हरदोई, बरेली और मोहम्मदी के लिए यातायात संपर्क बेहतर हुआ है। क्षेत्र में नाला निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
उन्होंने जनपद में अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, हॉकी क्लब, नक्षत्रशाला, हथौड़िया पुल और जनपद न्यायालय सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता और ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया तथा अपर जिलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments