Breaking News

विकासनगर पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ

सोने-चांदी के आभूषण समेत ईको कार और अपाचे बाइक बरामद, एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ। विकासनगर थाना पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में पीली एवं सफेद धातु के आभूषण और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार बरामदगी में एक गिलास, एक कटोरी, आठ पायल, सात सिक्के, छह बिछिया, अंगूठियां, बालियां, एक चेन और दो टॉप्स समेत अन्य सामान शामिल है। घटना में प्रयुक्त ईको कार संख्या UP32 YN 1401 और अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP32 QY 0502 भी बरामद की गई है।

पुलिस ने थाना विकासनगर में दर्ज अपराध संख्या 118/2026, 119/2026 और 121/2026 से संबंधित चोरी की घटनाओं का अनावरण करने का दावा किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक के विरुद्ध लखनऊ के पारा, जानकीपुरम, पीजीआई, सरोजनीनगर और बिजनौर सहित विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। दूसरे आरोपी के विरुद्ध भी विकासनगर समेत अन्य मामलों का आपराधिक इतिहास बताया गया है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी लेखराज पन्ना उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, विकुल मावी, अनुरुद्ध कुमार सहित विकासनगर पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments