स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों का विस्तृत एस्टीमेट तत्काल तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि 15 जुलाई 2026 तक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर 15 अगस्त तक निर्माण कार्यों के लिए धनराशि जारी की जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मिर्जापुर नगर की प्रमुख सड़कों तथा माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर और कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले सभी मार्गों को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन, बेहतर सड़क संपर्क और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments