स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। सोशल मीडिया एवं कुछ न्यूज चैनलों पर प्रसारित उस खबर का उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने खंडन किया है, जिसमें शाहजहाँपुर के कोलाघाट पर निर्माणाधीन सेतु का गर्डर या पिलर गिरने और लोगों के घायल होने का दावा किया गया था।
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि यह समाचार पूरी तरह भ्रामक और असत्य है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे निर्माण कार्य कर रही A.N. Structure JV Company द्वारा ट्राले पर लाए गए गर्डर को क्रेन की सहायता से स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन का हाइड्रोलिक टैंक फट जाने के कारण गर्डर को उठाया नहीं जा सका और उसे सेतु पर स्थापित नहीं किया गया।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि संबंधित गर्डर की जांच के बाद नई क्रेन की सहायता से उसे सुरक्षित रूप से स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी मजदूर या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ है तथा सेतु का कोई गर्डर या पिलर नहीं गिरा है।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने आमजन से अपील की है कि भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments