Breaking News

शाहजहाँपुर में 6 से 20 जुलाई तक होगा निःशुल्क राशन वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी चीनी भी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशानुसार माह जुलाई 2026 के सापेक्ष जनपद में 06 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने एवं राष्ट्रीय एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनवरी 2024 से आगामी पाँच वर्षों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था लागू की गई है।

योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं एवं 14 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं एवं 2 किलोग्राम चावल, कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 के सापेक्ष कुल 3 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग ने बताया कि खाद्यान्न वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी। जिन लाभार्थियों के अंगूठे का सत्यापन ई-पॉस मशीन पर नहीं हो पा रहा है, उन्हें 20 जुलाई 2026 को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।

इस माह जनपद में 37,841 अंत्योदय कार्डधारकों एवं 5,49,011 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को योजना का लाभ मिलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 06 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच अपने संबंधित अथवा निकटतम उचित दर विक्रेता से निःशुल्क खाद्यान्न एवं पात्रता अनुसार चीनी प्राप्त कर लें।

Post a Comment

0 Comments