स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 4 दंपत्तियों के बीच आपसी समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
करीब दो वर्ष पूर्व विवाह करने वाले दंपति में पति की शराब की लत और घरेलू विवाद के कारण पत्नी एक माह से मायके में रह रही थी। परामर्श के दौरान पति ने भविष्य में नशा न करने और पत्नी का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद उन्हें साथ विदा किया गया।
करीब दस वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज करने वाले दंपति के बीच पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने को लेकर विवाद था। पत्नी ने बताया कि उनके पांच बच्चे बिहार में उसकी मां के पास रहते हैं। परामर्श के दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में पत्नी का सम्मान और देखभाल करने का वादा किया, जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया।
एक वर्ष पूर्व विवाह करने वाले दंपति में पति की शराब की आदत और मारपीट के कारण पत्नी नौ माह से मायके में रह रही थी। परामर्श के दौरान पति ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने और पत्नी का ध्यान रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
एक अन्य मामले में छह माह की गर्भवती महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि पति ने पत्नी पर बार-बार मायके जाने और विवाद करने की बात कही। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को समझाने के बाद आपसी सहमति से समझौता कराया गया और दंपति को साथ विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मधु यादव ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है।
महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी शीतल चौहान, नेहा चौहान, रश्मि चौधरी तथा आरक्षी रिंकू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments