✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने पौधरोपण कर किया महाअभियान का शुभारंभ
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शासन के ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर की सहभागिता से कुल 1500 पौधों का रोपण किया गया।
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक है।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. कमलेश गौतम ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने पौधों की नियमित सिंचाई, संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।
अभियान में विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments