Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: शाहजहांपुर में 205 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की कामना

शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के खिरनीबाग मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 177 हिंदू और 28 मुस्लिम समेत कुल 205 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

उन्होंने नवविवाहित दूल्हों से अपनी पत्नियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना सहित बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

वित्त मंत्री के अनुसार वर्ष 2017 से जनवरी 2026 तक शाहजहांपुर जनपद में 10,933 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments