✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर में 52.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर
शाहजहाँपुर। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने की।
प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 52.55 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग को 6.21 लाख और अन्य विभागों को 46.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप गड्ढा खुदान का कार्य पूरा कर पौधों की आपूर्ति भी सुनिश्चित कर दी गई है।
प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे। रोपित पौधों का संरक्षण, नियमित निगरानी और देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें। उन्होंने अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने विकास खंड स्तर पर सतत मॉनिटरिंग तथा ग्राम पंचायतों और स्थानीय निकायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरूरानी, प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments