✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। जनपद के खिलाड़ियों को आधुनिक एवं उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग ₹26.33 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम का शनिवार शाम प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन तरणताल (स्विमिंग पूल), बैडमिंटन हॉल, कबड्डी हॉल और 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली।
जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बामनिया ने बताया कि स्टेडियम का लोकार्पण आगामी 19 जुलाई को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने स्टेडियम में विकसित की जा रही खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह खेल परिसर जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराएगा और खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बामनिया सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी, अभियंता, प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments