Breaking News

हरित उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने किया ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

35 करोड़ पौधरोपण के हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधों का वितरण किया गया। कार्बन क्रेडिट के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र और वनाच्छादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को चेक भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधे तथा रामगढ़ ताल रिंग रोड पर ‘मौलश्री’ का पौधा रोपित किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने और 35 करोड़ पौधरोपण के हरित महायज्ञ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

#एक_पेड़_माँ_के_नाम #PragatiBhiPrakritiBhi #GoGreen_UP

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments