✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर निगम शाहजहाँपुर ने ककरा काकड़ कुंड, पलिया हाईवे के निकट सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी (आईएएस) एवं उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य सहित पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
नगर निगम को इस वर्ष 17,991 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष अब तक 19,060 पौधों का रोपण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई है।
ककरा कुंड क्षेत्र में औषधि वाटिका, कपि वन, मियावाकी फॉरेस्ट, ऑक्सी वन और हरिशंकरी जैसे थीम आधारित वन विकसित किए जा रहे हैं। औषधि वाटिका में नीम, आंवला, अर्जुन, जामुन और हरसिंगार, जबकि कपि वन में आम, जामुन एवं जंगल जलेबी सहित फलदार पौधे लगाए गए हैं।
कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। नगर निगम ने स्वच्छ, हरित और सुंदर शाहजहाँपुर के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान किया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments