✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जनजागरूकता अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाहजहांपुर द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार माँ हमारा पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष प्राणवायु, स्वच्छ हवा और शुद्ध पर्यावरण देकर मानव जीवन की रक्षा करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।
जिला पर्यावरण समिति के शासन नामित सदस्य अतुल सक्सेना, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अचला गुप्ता और रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने वृक्षारोपण को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और मानव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताया। इस दौरान रेड क्रॉस कार्यालय की ओर से लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
डॉ. विजय जौहरी ने हथौड़िया गांव में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा शुभारंभ किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, रेड क्रॉस स्वयंसेवक तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरित अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments