✍️ ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर
बलरामपुर और तुलसीपुर में चला सघन जांच अभियान, ₹2.07 लाख की शास्ति अधिरोपित
बलरामपुर। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन और सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बलरामपुर एवं तुलसीपुर क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान स्कूली बच्चों को अवैध रूप से ले जा रही एक प्राइवेट वैन को सीज कर दिया गया। वहीं बिना वैध परमिट संचालित दो बसों को भी सीज किया गया। परमिट समाप्त मिलने पर एक अन्य बस के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट एवं मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन में कुल 57 वाहनों का चालान किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई में ₹2 लाख 7 हजार की शास्ति अधिरोपित की गई।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन से वैध दस्तावेजों के साथ वाहन संचालित करने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments