ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
गाजियाबाद। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत गाजियाबाद पुलिस ने मोबाइल टावरों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1 करोड़ मूल्य के मोबाइल टावरों से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न राज्यों में मोबाइल टावरों की पहले रेकी करते थे और रात के समय आरआरयू (RRU), बीबीयू (BBU) सहित अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए उपकरणों को संगठित नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न चैनलों में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाया जाता था।
गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments