Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 7 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ समाधान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परामर्श सत्र के दौरान 20 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें एक दंपत्ति का आपसी समझौता कराकर उन्हें साथ विदा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र में थाना कोतवाली क्षेत्र के एक दंपत्ति का मामला सामने आया, जिनकी शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पत्नी पिछले तीन माह से अपने मायके में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था, जिसके कारण वह मायके चली गई थी।

परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तार से बातचीत कराई गई। इस दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया।

काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र से दंपत्ति को सकुशल विदा किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, मुख्य महिला आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी नेहा चौहान, शीतल चौहान, रश्मि चौधरी, निशा मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments