स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 06 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को 36 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के तहत आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नामित किया गया है।
विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी दो स्थानों पर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
06 जुलाई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त शिकायतों में से कुल 36 शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता, स्थलीय निरीक्षण एवं फीडबैक लेकर शिकायतों का प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments