Breaking News

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को 4 वर्ष का कारावास

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को न्यायालय से 4 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹20,000 के अर्थदंड की सजा दिलाई है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, थाना मदनापुर पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा प्रभावी समन्वय स्थापित कर न्यायालय में सशक्त पैरवी की गई।

माननीय एडीजे-43 न्यायालय ने थाना मदनापुर में दर्ज मु0अ0सं0 221/2021, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के मामले में अभियुक्त बलवीर सिंह पुत्र करनेल सिंह, निवासी ग्राम चंदौली, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹20,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई।

मामले में अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 568 ग्राम अफीम बरामद हुई थी, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि अपराधियों को त्वरित एवं कठोर सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments