Breaking News

मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 132/2026 के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g), 5(m)/6 की बढ़ोतरी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 08 जुलाई 2026 को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुकदमे में वांछित 16 वर्षीय बाल अपचारी को जरियनपुर तिराहे से सुबह करीब 10:05 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संरक्षण में लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संरक्षण में लेने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, उपनिरीक्षक मो. फरमान, मुख्य आरक्षी रामकुमार एवं आरक्षी श्रवण कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments