✍️ ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने निभाई भागीदारी
बलरामपुर। वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत बलरामपुर जनपद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। जनपद को 47,66,100 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला था, जबकि अभियान के लिए 64,00,233 पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किया गया।
सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के नेतृत्व और 26 विभागों के समन्वय से चलाए गए अभियान में पीपल, बरगद, पाकड़, आम, सागौन सहित फलदार, औषधीय एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिसई स्थित राप्ती नदी तट पर आयोजित हुआ, जहां करीब 1100 पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि डॉ. कुमकुम धर एवं नोडल अधिकारी कुमार प्रशांत सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में विधायक पल्टूराम, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता और प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग सहित अधिकारी मौजूद रहे। एसएसबी जवानों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान ‘उठो, बढ़ो, हाथ मिलाओ–माँ के नाम पेड़ लगाओ’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments