✍️ ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव
सवालों के घेरे में जिम्मेदार: आखिर हादसे से पहले जर्जर इमारतों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
उन्नाव। आईबीपी चौराहे के सामने शहनाई गेस्ट हाउस के बगल में स्थित रानी मैरिज हॉल का छज्जा अचानक गिर गया। मलबे के नीचे एक कार दब गई। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना ने एक बार फिर शहर की जर्जर इमारतों और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल है कि दुर्घटना से पहले ऐसी खतरनाक इमारतों को चिन्हित कर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
अक्सर बड़े हादसे या जनहानि के बाद ही प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिलती है। यदि समय रहते जर्जर भवनों का सर्वे, नोटिस और आवश्यक सुरक्षा कार्रवाई की जाए तो संभावित हादसों को रोका जा सकता है।
आखिर जिम्मेदारों की नींद किसी की जान जाने के बाद ही क्यों खुलती है?
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments