Breaking News

ई-रिक्शा में महिलाओं को बनाती थीं निशाना, गुडम्बा पुलिस ने टप्पेबाज गैंग की दो शातिर महिलाओं को दबोचा

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गले से मंगलसूत्र और चेन चोरी करने वाले गिरोह का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक मंगलसूत्र का लॉकेट, तीन चेन के टुकड़े (पीली धातु) तथा 620 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुडम्बा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में यात्रा कर रही महिलाओं के साथ लगातार टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही थीं। इस संबंध में थाना गुडम्बा में चार मुकदमे दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुटी थी।

12 जुलाई 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदातों में शामिल महिलाएं महापौर चौराहे के पास एक ई-रिक्शा में बैठी हैं और फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सेक्टर-जी, जानकीपुरम में ई-रिक्शा रोककर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने अपनी एक अन्य साथी आंचल के साथ मिलकर ई-रिक्शा में महिलाओं का ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र और चेन चोरी करने की चार घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी

  • नीतू (45 वर्ष) पत्नी दिनेश, निवासी चिलबिली, थाना धीना, जनपद आजमगढ़।
  • मुस्कान (27 वर्ष) पत्नी रवि, निवासी हीरापुर सुल्तानीपुर, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ।

बरामदगी

  • 01 मंगलसूत्र का लॉकेट (पीली धातु)
  • 03 चेन के टुकड़े (पीली धातु)
  • ₹620 नकद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं फरार आरोपी आंचल की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक फनीश कुमार सिंह, दिग्विजय यादव, शिवशंकर, राहुल द्विवेदी सहित महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments