जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से 5 माह की बच्ची का अपहरण कर उसे सकुशल बरामद करने वाली जीआरपी चारबाग एवं सर्विलांस टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि 16 जून 2026 को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8/9 से एक अज्ञात महिला द्वारा 5 माह की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। घटना के संबंध में बच्ची के परिजनों की तहरीर पर जीआरपी थाना चारबाग में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी चारबाग एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार मेहनत करते हुए 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
लगातार प्रयासों के बाद 5 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया तथा मामले में अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।
इस सराहनीय सफलता पर गुरुवार को जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने जीआरपी चारबाग एवं सर्विलांस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ रोहित मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रथम अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments