स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में नकली एवं अमानक कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में 08 जुलाई 2026 को उप जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी की संयुक्त टीमों ने विभिन्न तहसीलों में छापेमारी कर कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण अभियान के दौरान 15 कीटनाशक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के 09 कीटनाशक नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए।
जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर 04 कीटनाशक दुकानों को चेतावनी जारी की गई, जबकि निरीक्षण के दौरान बंद मिली 02 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा नकली एवं अमानक कीटनाशकों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जनपद में ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments