Breaking News

🚨 हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, शाहजहाँपुर पुलिस की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, 03 फरवरी 2026 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 56/2026 धारा 115(2)/103(1)/110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोप था कि अभियुक्तों ने वादी के भाई के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस प्रभावी पाई गई।

दिनांक 08 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने मोहल्ला बहादुरपुरा स्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास से अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजपाल (19 वर्ष) निवासी शिवपुरी नवदिया, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत (वर्तमान पता- बहादुरपुरा, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर) को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल, मोबाइल कवर में रखे ₹270 तथा आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • निरीक्षक विनोद कुमार यादव, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर
  • रिक्रूट कांस्टेबल गौरव कुमार, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर

शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments