स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (बरेली इकाई) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील में तैनात लेखपाल योगेश कुमार तिवारी को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल पर एक भूमि संबंधी कार्य कराने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मामले का सत्यापन किया और पूर्व नियोजित योजना के तहत जाल बिछाकर आरोपी को तहसील परिसर के पास रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ लेकर चली गई। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद सदर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments