स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में चलाए जा रहे CYVAJRA अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में 7 साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने करीब ₹7.20 लाख की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में अभियोग पंजीकृत कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस/एसओजी और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। साथ ही साइबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाते, मोबाइल नंबर, डिजिटल उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन या साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments