स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई और काउंसलिंग के बाद एक दंपति के बीच समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के दंपति का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। घरेलू विवाद के चलते पत्नी पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था और परिजनों से बात करने से रोकता था। वहीं पति ने पत्नी को वापस साथ लाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी वार्ता कराई गई। काउंसलिंग के बाद दोनों ने सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दंपति को केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, चंद्रकांता शर्मा, नेहा चौहान, शीतल चौहान, मोनिका कुमारी, रश्मि चौधरी, निशा और आरक्षी रिंकू सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments