स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़क संपर्क और इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार अब जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट को जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के युवाओं को अब आधुनिक कृषि शिक्षा और नई तकनीक की पढ़ाई के लिए दूसरे जनपदों या प्रदेशों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जनपद में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा, सड़क और हवाई संपर्क के साथ कृषि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास से कुशीनगर के युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments