Breaking News

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व ब्लैकमेलिंग का आरोप, फरार अभियुक्त गुजरात से गिरफ्तार

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। थाना जलालाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेल कर धनराशि वसूलने और धमकी देने के आरोप में वांछित अभियुक्त को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर 25 मई 2026 को थाना जलालाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त पठान आरिफ अहमद हसन ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल कर अपने खाते में धनराशि ट्रांसफर कराई। बाद में निकाह से इनकार करने तथा शिकायत पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए।

विवेचना के दौरान फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने 10 जुलाई को गोमतीपुर थाना क्षेत्र, अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त को जलालाबाद लाया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक मामले में धारा 69/352/351(3)/316(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments