✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
कम्पोजिट विद्यालय अटसालिया में बच्चों की खेल एवं कला प्रतिभा की सराहना
शाहजहाँपुर। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय अटसालिया में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रमुख सचिव मनीष चौहान, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सचिन कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रमुख सचिव ने विद्यालय में पूर्व में लगाए गए हरिशंकरी पौधों का निरीक्षण कर उनकी संतोषजनक वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी बेहद जरूरी है।
नोडल अधिकारी ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग में वृक्षारोपण-2026 के लिए स्थापित कमांड सेंटर का भी निरीक्षण कर जनपद में चल रहे वृक्षारोपण अभियान की प्रगति देखी।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेल एवं कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रमुख सचिव और अधिकारियों ने बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments