✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिशंकरी पौधरोपण, शाहजहाँपुर में 52.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विकास खण्ड भावलखेड़ा के सेना भूमि क्षेत्र-1 में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। तीन हेक्टेयर क्षेत्र में 7,500 पौधों के रोपण अभियान की शुरुआत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुमार सागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिशंकरी पौध लगाकर की।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे प्रभावी एवं स्थायी समाधान वृक्षारोपण है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा, सिंचाई और नियमित देखभाल भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
सांसद अरुण कुमार सागर ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बताते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है।
प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शाहजहाँपुर को इस वर्ष 52.55 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। इसमें वन विभाग 6.21 लाख और अन्य विभाग 46.34 लाख पौधों का रोपण करेंगे।
कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments