✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पं. राम प्रसाद बिस्मिल जन्मस्थली सेवा ट्रस्ट, शाहजहाँपुर द्वारा रविवार को शहीद संग्रहालय के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अमलतास के पौधे लगाए गए तथा उनके नियमित संरक्षण और देखभाल का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कुमार कश्यप, सचिव आदर्श, कोषाध्यक्ष अपार कश्यप सहित सजल गुप्ता, निश्चल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, मृदुल श्रीवास्तव, अनूप कुमार वर्णवाल, आरव वर्णवाल और आदर्श श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया गया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments